
'जहां झुग्गी, वहां मैदान बनाने में जुटी BJP', दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर आतिशी का तंज
AajTak
आतिशी ने कहा कि पिछले छह महीनों में मद्रासी कैंप, भूमिहीन कैंप, वजीरपुर, जेलरवाला बाग, गोकुलपुर और मादीपुर में बुलडोजर चले हैं. अब दो और झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो गई है. AAP विधायक ने कहा कि इंदिरा कैंप की झुग्गियों में लोग 1990 के दशक से रह रहे हैं.
आम आदमी पार्टी दिल्ली में झुग्गी बस्तियों पर हो रही बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ हमलावर है. कालकाजी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा को गरीब विरोधी बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का बुलडोजर अब सीएम रेखा गुप्ता की विधानसभा शालीमार बाग के इंदिरा कैंप और रोहताश नगर के लालबाग की झुग्गियों पर चलेगा. इन झुग्गियों को खाली करने के लिए नोटिस लगा दी गई है.
आतिशी ने कहा कि यहां रह रहे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है. लोग अपने सिर से छत छीनने के डर से बेहद परेशान हैं. दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली चुनाव के दौरान पीएम मोदी और भाजपा द्वारा ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ देने की नहीं, बल्कि ‘जहां झुग्गी वहां मैदान’ बनाने की गारंटी दी गई थी. आम आदमी पार्टी हमेशा गरीबों के साथ खड़ी है. हम इन झुग्गियों को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे.
गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा: आतिशी
आतिशी ने शालीमार बाग से AAP की पूर्व विधायक वंदना कुमारी, शालीमार बाग से पार्षद जलज चौधरी और रोहताश नगर से पार्षद शिवानी पांचाल के साथ पार्टी मुख्यालय पर इस मुद्दे पर संयुक्त प्रेसवार्ता की. आतिशी ने कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रचार में कहा कि दिल्ली में रहने वाले हर झुग्गीवाले को मकान मिलेगा. गरीबों को ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’ लिखे कार्ड दिए गए. मोदी ने वादा किया था कि जब तक मकान नहीं मिलता, एक भी झुग्गी नहीं तोड़ी जाएगी. लेकिन पिछले छह महीनों से, जब से भाजपा की चार इंजन की सरकार बनी, एक-एक कर गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'बीजेपी क्या चाहती है दिल्ली के लोग बेरोजगार हो जाएं?', मिरदर्द मार्ग पहुंचीं AAP नेता आतिशी ने उठाए सवाल
आतिशी ने कहा कि पिछले छह महीनों में मद्रासी कैंप, भूमिहीन कैंप, वजीरपुर, जेलरवाला बाग, गोकुलपुर और मादीपुर में बुलडोजर चले हैं. अब दो और झुग्गियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी हो गई है. AAP विधायक ने कहा कि इंदिरा कैंप की झुग्गियों में लोग 1990 के दशक से रह रहे हैं. इन लोगों को तत्कालीन दिल्ली प्रशासन ने टोकन और कार्ड दिए थे. यहां लोग 35 साल से भी ज्यादा समय से रह रहे हैं. इसके बाद भी भाजपा की चार इंजन की सरकार इन गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










