
'जहां काबिलियत की कदर नहीं, वहां रहना बेकार', नवजोत कौर सिद्धू ने छोड़ी कांग्रेस
AajTak
पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी से इस्तीफा देकर प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने राजा वड़िंग पर संगठन कमजोर करने और गुटबाजी बढ़ाने का आरोप लगाया. उनके फैसले से पंजाब की राजनीति में नई हलचल मच गई है.
पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उनके इस फैसले ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है. डॉ. सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने इस्तीफे की घोषणा की और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर सीधा हमला बोला.
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने आरोप लगाया कि राजा वड़िंग ने निजी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते पार्टी संगठन को कमजोर किया है. उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी को बढ़ावा दिया गया, ईमानदार और निष्ठावान नेताओं को हाशिये पर धकेला गया, जबकि चुनिंदा लोगों को संगठनात्मक पदों से नवाज़ा गया.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी चुनावी संभावनाओं को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और पार्टी नेतृत्व ने उन वरिष्ठ नेताओं पर चुप्पी साधे रखी, जो खुलेआम संगठन को चुनौती देते रहे. डॉ. सिद्धू ने कहा कि उनके पास इन आरोपों से जुड़े सबूत हैं, लेकिन वे किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं रखतीं.
पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप
अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैं ऐसी पार्टी छोड़ रही हूं, जहां काबिल और भविष्य के नेताओं की आवाज़ नहीं सुनी जाती.” उन्होंने कांग्रेस में अनुशासन के क्षरण और नेतृत्व की कमजोरी पर भी निराशा जताई.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







