
जहांगीरपुरी हिंसा केस में जमानत पर बाहर आए अंसार और जाकिर फिर गिरफ्तार, इलाके में की माहौल खराब करने की कोशिश
AajTak
जमानत पर बाहर आते ही अंसार और जाकिर इलाके में जुलूस निकालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे. इसकी सूचना पर दो अन्य साथियों के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही क्राइम ब्रांच को भी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है. गौरतलब है कि रामनवमी में जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड में से एक अंसार को अदालत ने जमानत दी थी.
जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आरोपी अंसार और जाकिर जमानत पर बाहर हैं. दोनों पर इलाके का माहौल खराब करने का आरोप लगा है. इसकी भनक लगते ही पुलिस ने अंसार, जाकिर के साथ ही दो अन्य को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान अरबाज और जुनैल के रूप में हुई है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जमानत पर बाहर आते ही अंसार और जाकिर इलाके में जुलूस निकालकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे. इसकी सूचना पर दो अन्य साथियों के साथ इन्हें गिरफ्तार कर लिया. साथ ही क्राइम ब्रांच को भी इनकी गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है.
दरअसल, क्राइम ब्रांच ही जहांगीरपुरी हिंसा की जांच कर रही है. गौरतलब है कि रामनवमी में जुलूस के दौरान भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड में से एक अंसार को शुक्रवार(4 नवंबर) को अदालत ने जमानत दी थी.
कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है अंसार
हिंसा में आरोपी अंसार करीब 10-12 साल पहले बंगाल के हल्दिया से दिल्ली आया था. अंसार कबाड़ (स्क्रैप) खरीदने-बेचने का काम करता है और BMW से चलता है. आरोप है कि जिस वक्त छतों से पत्थर, बोतलें फेंकी गई तब अंसार 60-70 लोगों के साथ सी-ब्लॉक की मस्जिद के सामने मौजूद था.
मोहम्मद अंसार के खिलाफ पहले से दो मामले दर्ज हैं. पहले मामले में इसको चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था. तब आर्म्स एक्ट के तहत धारा लगाई गई थी. दूसरा मामला जुलाई 2018 का है. इसमें IPC की धारा 186/353 के तहत केस दर्ज किया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









