
जहांगीरपुरी हिंसाः कोर्ट ने अंसार समेत चार आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
AajTak
शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिंसा के आरोपी सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर समेत 9 आरोपियों की रोहिणी अदालत में वर्चुअल पेशी कराई.
हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के 5 आरोपियों को रोहिणी कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. कोर्ट ने जिन आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है उसमें अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर शामिल हैं.
इन सभी आरोपियों पर पहले ही गृह मंत्रालय द्वारा रासूका (NSA) लगाया जा चुका है. शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हिंसा के आरोपी सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर समेत 9 आरोपियों की रोहिणी अदालत में वर्चुअल पेशी कराई.
वर्चुअल पेशी के दौरान क्राइम ब्रांच ने अदालत के सामने दलील दी कि मामला बेहद संवेदनशील है इसलिए अभी और पूछताछ होनी बाकी है, जिससे साजिश में शामिल अन्य आरोपियों का पता लग सके. क्राइम ब्रांच की ओर से कोर्ट में कहा गया कि इस मामले की जांच के लिए उन्हें पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर जाना पड़ सकता है, ऐसे में उन्हें पूछताछ के लिए वक्त दिया जाए. पुलिस ने जांच संबंधित अन्य दलीलों का हवाला देते हुए कोर्ट से इन आरोपियों की 8 दिन की पुलिस रिमांड मांग की.
पुलिस की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने एनएसए के तहत गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों (अंसार, सलीम चिकना, इमाम शेख उर्फ सोनू चिकना, दिलशाद व अहीर) को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके साथ ही कोर्ट ने हिंसा के 3 अन्य आरोपियों को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ेंः-
जहांगीरपुरी हिंसा: अवैध कमाई, BMW, गैंग में कौन-कौन? अंसार की कुंडली खंगाल रही दिल्ली पुलिसदिल्ली हिंसाः अंसार से 3 घंटे स्पेशल पूछताछ, पुलिस कमिश्नर अस्थाना ने दिए ये ऑर्डर

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











