
जहरीले कफ सिरप मामले में SIT का शिकंजा, छिंदवाड़ा में श्रीसन फार्मा कंपनी का MR हिरासत में
AajTak
जहरीले 'कोल्ड्रिफ कफ सिरप' मामले में एसआईटी ने श्रीसन फार्मा कंपनी के एमआर सतीश वर्मा को छिंदवाड़ा से हिरासत में ले लिया है. अधिकारियों का मानना है कि इस जहरीले सिरप के वितरण और बिक्री के पूरे चक्र को समझने के लिए MR से पूछताछ बहुत महत्वपूर्ण है.
छिंदवाड़ा में जहरीली 'कोल्ड्रिफ कफ सिरप' मामले में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने आज श्रीसन फार्मा के MR सतीश वर्मा को अभिरक्षा (हिरासत) में ले लिया है. SIT टीम एमआर को पूछताछ के लिए परासिया ले जा रही है.
एमआर को अभिरक्षा में लेने की जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि रविवार को लंबी पूछताछ के बाद श्रीसन फार्मा कंपनी में कई सालों से कार्यरत MR सतीश वर्मा को छिंदवाड़ा के कूकड़ा जगत से जितेंद्र सिंह जाट ने हिरासत में ले लिया. उन्हें पूछताछ के लिए परासिया ले जाया गया है. सतीश वर्मा की गिरफ्तारी से मामले में और गहराई तक जांच होने की संभावनाएं है.
जरूरी है MR से पूछताछ
अधिकारियों का मानना है कि इस जहरीले सिरप के वितरण और बिक्री के पूरे चक्र को समझने के लिए MR से पूछताछ बहुत जरूरी है. प्रशासन का उद्देश्य है कि इस गंभीर लापरवाही के लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को जवाबदेह ठहराया जाए.
चार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
उधर, मामले की जांच कर रही एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न धाराओं में फार्मा कंपनी से जुड़े चार मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिनमें डॉक्टर प्रवीण सोनी, परासिया, श्रीसन फार्मा के मालिक श्रीनिवासन रंगनाथन, कंपनी की केमिस्ट के. महेश्वरी, फार्मासिस्ट सौरभ जैन शामिल हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









