
'जश्न गम में बदला...' पति की आंखों में धूल झोंक प्रेमी संग भागी पत्नी!
AajTak
पति-पत्नी शादी की सालगिरह मनाने के लिए खूबसूरत जगह पर गए. एक बीच पर. सबकुछ अच्छा चल रहा था. दोनों अपनी फोटोज क्लिक करा रहे थे. तभी कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी, पति से कुछ दूर हो गई. फिर पति, अपनी पत्नी की तलाश करने लगा. लेकिन पत्नी का अता-पता नहीं चला. पति थक हारकर पुलिस के पास पहुंचा, पुलिस भी तलाश में जुटी... लेकिन फिर ऐसा कुछ हुआ कि सभी लोग हैरान रह गए...
पति-पत्नी शादी की सालगिरह मनाने समुद्र किनारे गया था. लेकिन वहां पत्नी गायब हो गई. पति ने बीच के आसपास उसे खूब तलाश किया, लेकिन निराशा हाथ लगी. थक-हारकर पति ने पुलिस से मदद मांगी लेकिन वो भी शख्स की पत्नी खोजने में सफल नहीं हुई.
फिर सभी को लगा वो 21 साल की युवती समुद्र में डूब गई. लेकिन कुछ दिन बाद जो सच्चाई निकलकर सामने आई, उसने पति समेत पुलिस को भी चौंका दिया. सोशल मीडिया पर यूजर्स आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुई इस घटना पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
दरअसल, एक कपल वेडिंग एनवर्सरी पर विशाखापट्टनम के RK बीच गया था. इस दौरान शख्स की पत्नी गायब हो गई. पति को लगा वह समुद्र में डूब गई है. वह उसके शव की तलाश करता रहा.
प्रेमी के पास चली गई थी पत्नी
कुछ दिन बाद पता चला कि पत्नी नेल्लोर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है. खुद महिला ने फोन कर इसकी जानकारी दी. जबकि इससे पहले, पुलिस ने समुद्र किनारे और आसपास के इलाकों में दो दिन तक महिला की तलाश की थी. इसके लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली गई. इतना ही नहीं गोताखोरों, मछुआरों ने भी खोजबीन की. बताया गया कि सर्च ऑपरेशन में प्रशासन के करीब एक करोड़ रुपये खर्च हो गए.
महिला ने भेजा माता-पिता को मैसेज

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












