
जल्द खत्म हो जाएगी आपकी 9 से 5 की नौकरी? Linkdin के को-फाउंडर की भविष्यवाणी वायरल
AajTak
लिंक्डइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन ने हाल ही में एक भविष्यवाणी की है कि 9 टू 5 जॉब्स का खात्मा होेने वाला है. रीड हॉफमैन के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है.
क्या आपकी 9 टू 5 वाली जॉब पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं? AI और टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरूप में ये सवाल तेजी से उभर रहा है. लिंक्डइन के को-फाउंडर रीड हॉफमैन ने हाल ही में एक भविष्यवाणी की है कि साल 2034 तक 9 टू 5 जॉब्स का खात्मा हो जाएगा. रीड हॉफमैन के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई है.
AI बदल देगा भविष्य में जॉब का तरीका
हाल ही में जारी एक वीडियो क्लिप में हॉफमैन ने बताया कि वे देख रहे हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के कार्यबल में जबरदस्त बदलाव ला रहा है और पारंपरिक नौकरी व्यवस्था को खत्म कर रहा है. हॉफमैन के मुताबिक, AI की बढ़ती ताकत और टेक्नोलॉजी के तेज़ी से बदलते स्वरूप की वजह से कंपनियों को नए तरीके से सोचना होगा.
काम के घंटों और कर्मचारियों की भूमिका में बदलाव आना तय है. इंटरनेट यूजर्स हॉफमैन की इस भविष्यवाणी पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ इसे भविष्य की सच्चाई मान रहे हैं, तो कुछ इसे महज एक संभावना के रूप में देख रहे हैं.
सोशल मीडिया के बूम की भी भविष्यवाणी की थी
नील तपारिया, एक भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और निवेशक हैं, उन्होंने रीड हॉफमैन के इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा-आपकी 9 से 5 की नौकरी खत्म हो रही है. 2034 तक यह पूरी तरह से विलुप्त हो जाएगी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











