
जलपरी या एलियन? समुद्र किनारे बहकर आया रहस्यमयी जीव, एक्सपर्ट्स भी हैरान, Photos
AajTak
हाल में पापुआ न्यू गिनी में समुद्र के किनारे एक ऐसे जीव का शव मिला है जिसे लोग जलपरी बता रहे हैं. तट पर बहकर आए सफेद रंग के एक मृत और लगभग सड़ चुके जीव का आकार काफी हद तक जलपरी जैसा है. एक्सपर्ट्स भी फिलहाल इसे नहीं पहचान पा रहे हैं.
इस धरती के अलावा समुद्र की गहराइयों में कई ऐसे जीव हैं जिनके बारे में इंसानों को न के बराबर जानकारी है. अक्सर घने जंगलों, गुफाओं या फिर सागर के किनारे ऐसे जीव पाए गए हैं जिन्हें उससे पहले या उसके बाद दोबारा कभी नहीं देखा गया. हाल में पापुआ न्यू गिनी में भी कुछ ऐसा ही मिला है जिसे लोग जलपरी बता रहे हैं.
'काफी हद तक जलपरी जैसा'
पापुआ न्यू गिनी के एक समुद्र तट पर बहकर आए सफेद रंग के एक मृत और लगभग सड़ चुके जीव का आकार काफी हद तक जलपरी जैसा है. हालांकि उसका ऊपरी हिस्सा इंसानों जैसा तो नहीं दिख रहा क्योंकि शव के सड़ने से ये हिस्सा गायब है. लेकिन फिर भी ये किताबों और कहानियों में पढ़ी गई जलपरी से काफी मेल खाता है.
'हो सकता है जलपरी, दैत्य या एलियन'
इस काफी भूतिया दिख रहे जीव की तस्वीरें "न्यू आयरलैंडर्स ओनली" नामक फेसबुक पेज पर साझा की गईं. इन तस्वीरों को देखकर लोग ढेरों कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे जलपरी बता रहा है, कोई दैत्य तो कोई एलियन. विशेषज्ञ अभी समझ नहीं पा रहे कि ये क्या है, लेकिन उनका मानना है कि यह एक समुद्री जीव हो सकता है जो पहली बार धरती पर पहुंचा है.
शरीर का काफी हिस्सा गायब

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












