
जलन, किडनैपिंग और दोस्त की हत्या... कंकाल देख भीड़ ने हत्या करने वाले को पीट-पीटकर मार डाला
AajTak
कहानी बांग्लादेश के उस लड़के की जिसे उसके दोस्तों ने जलन के कारण पहले किडनैप किया. उसके परिवार से फिरौती मांगी. फिरौती मिलने के बाद उसे रिहा नहीं किया, बल्कि मार डाला. फिर लाश को पहाड़ी पर जाकर फेंक दिया. आखिर क्या है पूरी कहानी चलिए जानते हैं.
तारीख, 28 अगस्त 2023... 20 साल का शिबली सादिक रिदोय (Shibli Sadiq Hridoy) ने अपनी मां नाहिद अख्तर को फोन किया. उसकी आवाज काफी सहमी हुई सी थी. शिबली ने मां को बताया कि उसे कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और वे उसे बुरी तरह मार-पीट रहे हैं. नाहिद इससे पहले कुछ समझ पाती, कॉल कट गया.
थोड़ी देर बाद शिबली के मोबाइल से एक बार फिर नाहिद को कॉल आया. लेकिन इस बार फोन पर शिबली नहीं किसी और की आवाज थी. उसने नाहिद को कुछ ऐसी बात कही जिससे शिबली के परिवार में भूचाल आ गया. आखिर क्या है ये पूरा मामला चलिए जानते हैं विस्तार से...
शिबली सादिक रिदोय बांग्लादेश (Bangladesh) के चित्तगोंग (Chiyyagong) का रहने वाला था. परिवार बेहद गरीब था. पैसों की काफी किल्लत थी. लेकिन जिंदगी को लेकर शिबली के काफी बड़े सपने थे. और अपने इन्हीं सपनों को पूरा करने के लिए वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था. ताकि घर वालों की आर्थिक रूप से मदद भी कर सके और अपने सपनों को भी पूरा कर सके.
माता-पिता पर बोझ न बने और पढ़ाई भी अच्छे स्कूल से हो. इसलिए वह खुद पोलट्री फॉर्म में मैनेजर की नौकरी करके अपने पैसों से स्कूल की फीस भरता था. वह कदालपुर स्कूल एंड कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था. शिबली अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस तो था ही. लेकिन अपने काम को लेकर भी काफी ईमानदार था. लेकिन उसकी यही ईमानदारी उसके लिए मुसीबत बन गई. कदालपुर के जिस पोल्ट्री फॉर्म में वह नौकरी कर रहा था, वहां अल्पसंख्यक समुदाय के 6 लोग भी काम करते थे.
शिबली और उनके बीच अच्छी खासी दोस्ती भी हो चुकी थी. चूंकि, शिबली पोल्ट्री फार्म का मैनेजर था और उन लोगों का दोस्त भी. इसलिए वे लोग अपने काम को लेकर काफी लापरवाही बरतने लगे. उन्हें लगता था कि अगर वे कोई गलती करेंगे भी तो शिबली संभाल लेगा. लेकिन शिबली को ये सब गवारा नहीं था. पहले तो उसने उन्हें प्यार से समझाया. लेकिन जब वे लोग बार-बार लापरवाही बरतने लगे तो शिबली ने उन्हें टोकना शुरू कर दिया. बस यही बात उन लोगों को रास नहीं आई.
शिबली की उम्र सिर्फ 20 साल थी. जबकि, बाकी वर्कर्स 24 से 25 साल के थे. उन्हें यह चीज बुरी लगती थी कि शिबली मैनेजर है और उनसे उम्र में छोटा होने के बाबजूद उन्हें डांटता है. बस यहीं से विवाद की शुरुआत होने लगी. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि शिबली और बाकी वर्कर्स के बीच एक दिन लड़ाई हो गई.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









