
जर्मन-इजरायली लड़की को निर्वस्त्र कर परेड निकालने वाले हमास आतंकी का काम तमाम, IDF ने ऐसे लिया बदला
AajTak
7 अक्टूबर को इजरायल के किबुत्ज में हमले के बाद हमास के आतंकियों ने एक टैटू आर्टिस्ट को अगवा कर लिया था. उसके साथ दरिंदगी की सारी इंतहा पार करते हुए उन आतंकियों ने निर्वस्त्र करके गाजा में उसका परेड निकाला था. इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने उनमें एक आतंकी को मौत की नींद सुलाने का दावा किया है.
पिछले महीने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले के बाद एक वीडियो सबसे ज्यादा वायरल हुआ था. उस वीडियो को देखने के बाद पता चला था कि हमास के आतंकियों ने इजरायल में किस कदर कोहराम मचाया. वहां के लोगों के साथ कितना वीभत्स सलूक किया गया. इस वीडियो में एक जर्मन-इजरायली लड़की को निर्वस्त्र करके ट्रक में कई आतंकियों ने दबोच रखा था. 'अल्ला हू अकबर' का नारा लगाते हुए आतंकी ऐसे खुश हो रहे थे जैसे कि कितनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हो. इस वीडियो को जिसने भी देखा अपने आसूंओं को रोक नहीं पाया. इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले आतंकियों में से एक आतंकी को इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने मार गिराया है.
हमास के आतंकियों की हैवानियत का शिकार हुई इजरायली लड़की का नाम शानी लाउक था. उसकी मां रिकार्डा लाउक के हवाले से एक अमेरिकी पत्रकार रब्बी शुमली ने दावा कि है कि इजरायली सेना ने हमास के उस आंतकी को मार गिराया है, जिसने उनकी बेटी के साथ जानवरों जैसा सलूक किया था. ब्रिटेन के मशहूर न्यूज कंट्रीब्यूटर ऑयल लंदन ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है, ''आईडीएफ ने जर्मन-इजरायली महिला शानी लाउक के शव को गाजा की सड़कों पर घुमाने वाले एक आतंकी को मार डाला है. उनकी मां रिकार्डा लाउक ने विश्व प्रसिद्ध पत्रकार रब्बी शुमली को बताया है कि आईडीएफ ने उन्हें सूचित किया था कि उन्होंने उस आतंकवादी को पकड़ लिया है.''
बताते चलें कि शानी लाउक जर्मनी की रहने वाली एक टैटू आर्टिस्ट थी. वो इजरायल में नोवा म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने आई थी. हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुसपैठ के बाद स्थानीय लोगों को बंधक बनाना शुरू कर दिया था. उसी दौरान उनके हाथ शानी भी लग गई. आतंकी पहले उसे बंधकर बनाकर गाजा ले गए. फिर वहां उसके साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया. उसके बाद बर्बरता पूर्वक उसकी हत्या करने के बाद निर्वस्त्र करके परेड निकाला गया. इस दौरान आतंकी और आम लोगों को उसके ऊपर थूकते हुए भी देखा गया था. शानी की चचेरी बहन तोमासिना वेनट्रॉब लाउक ने उसका वायरल वीडियो देखने के बाद उसकी पहचान की थी.
हमास के 'रॉकेट मैन' को आईडीएफ ने किया ढेर
इजरायल और हमास के बीच पिछले एक महीने से जंग चल रही है. इजरायल का दावा है कि युद्ध अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. हमास के 20 अधिक बड़े कमांडर और 1000 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं. इसी कड़ी में इजरायली सेना ने आज हमास के 'रॉकेट मैन' कहे जाने वाले खतरनाक आतंकी मोहसिन अबू जिना को खत्म कर दिया है. अबू जिना हमास की रॉकेट फैक्ट्री का हेड था, जहां एक से बढ़कर एक अत्याधुनिक रणनीतिक हथियार और रॉकेट विकसित किए जाते थे. इजरायल में 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकी हमले में उसकी अहम भूमिका थी. उसके बनाए रॉकेट से हमास से इजरायल का सबसे ज्यादा नुकसान किया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









