
जर्मनी में मुस्लिम महिला पर हमला, पहले हिजाब फाड़ा, फिर सिर पर वार
AajTak
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हिजाब पहने एक मुस्लिम महिला पर हमले का मामला सामने आयाहै. यह घटना राजधानी बर्लिन के वेसेनसे जिले के एक रेस्तरां में हुई. हमलावर ने पहले महिला का हिजाब फाड़ दिया और फिर उसके सिर पर वार किया. महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर भी हमला किया गया.
जर्मनी में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ऐसा ही एक और मामला राजधानी बर्लिन से सामने आया है. बर्लिन में हिजाब पहने एक मुस्लिम महिला पर हमला किया गाय.
जर्मनी के स्थानीय अखबार डेर तागेसपिगेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर ने हिजाब पहने एक मुस्लिम महिला के सिर पर हमला करने से पहले उसका हिजाब फाड़ दिया.
हमलावर ने महिला का हिजाब फाड़ने के बाद उसके सिर पर वार किया. महिला के शरीर के ऊपरी हिस्से पर भी वार किया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 39 साल बताई जा रही है जबकि हमलावर 37 साल का शख्स था.
यह घटना राजधानी बर्लिन के वेसेनसे जिले के एक रेस्तरां में हुई.
इससे पहले शुक्रवार को बर्लिन के प्रेंजलाउर बर्ग जिले में मुस्लिम महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











