
जर्मनी, नॉर्वे से फ्लोरिडा तक... लोन वुल्फ टेररिज्म कैसे सुरक्षा एजेंसियों के लिए नई चुनौती साबित हो रहा
AajTak
जर्मनी में ऐन त्योहार से पहले एक शख्स ने क्रिसमस बाजार में गाड़ी घुसा दी. हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हैं. हमलावर सऊदी अरब से है. जर्मन मीडिया के मुताबिक, अटैकर ने कार किराए पर लेकर घटना को अंजाम दिया. ये लोन वुल्फ अटैक है, जिसमें अकेला शख्स आतंकी हमला करता है. अटैक अक्सर किसी विचारधारा से प्रेरित होता है.
साल 2019 में ग्लोबल टैररिज्म इंडेक्स में लोन वुल्फ आतंक का ग्राफ बढ़ता दिखा. माना गया कि आने वाले समय में ये और खौफनाक हो सकता है. यही हुआ भी. जर्मनी में हाल में एक सऊदी डॉक्टर ने क्रिसमस बाजार में गाड़ी घुसा दी, जिसमें कई मौतें हो चुकीं, जबकि दो सौ घायल हैं. ठीक आठ साल पहले बर्लिन में एक इस्लामिक चरमपंथी ने ट्रक से क्रिसमस मार्केट पर हमला किया था, जिसमें 13 लोग मारे गए थे. पुलिस का कहना है कि यह अकेले हमलावर का काम है, यानी आगे कोई खतरा नहीं. हालांकि यही बात ज्यादा खतरनाक हो सकती है.
क्या है लोन वुल्फ अटैक ग्लोबल टैररिज्म इंडेक्स के मुताबिक, सत्तर के दशक में लोन वुल्फ अटैक केवल 5 प्रतिशत था, जो 2018 के बाद बढ़ते हुए 70 फीसदी हो गया. ये वो हमला है, जो अकेला व्यक्ति करता है. हालांकि इस अटैक के पीछे हमेशा कोई न कोई खास आइडियोलॉजी होती है. वे किसी खास सोच से प्रेरित होते हैं, और कई बार उस सोच से जुड़ी संस्थाएं उन्हें फंड भी करती हैं ताकि वे हिंसा को अंजाम दे सकें.
कैसे करते हैं ये आतंकी काम
आमतौर पर लोन टैररिस्ट्स सामान्य आबादी के बीच ही उठते-बैठते हैं. ऐसे में उनके हमले की ट्रैकिंग पुलिस या इंटेलिजेंस भी नहीं कर पाती. यही बात लोन वुल्फ टैररिज्म को ज्यादा खतरनाक बना देती है. सुरक्षा एजेंसियों के लिए आतंक या ये पैटर्न बेहद चुनौतीभरा साबित हो रहा है. इसमें डार्कनेट पर काम होता है, जो बेहद गोपनीय है, इससे हमला होने तक इसकी भनक तक नहीं लग पाती. आमतौर पर लोन वुल्फ किसी आइडियोलॉजी पर काम तो करते हैं, लेकिन वे आतंकी गुट में सीधे पहुंच नहीं रखते. ऐसे में हमलावर के पकड़ाने के बाद भी गुट तक पहुंचने की संभावना कम ही रहती है.
टैररिस्ट गुट भी दे रहे बढ़ावा

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









