
'जया जी अभिनय की कला अलग है, एक चुटकी सिंदूर की कीमत...', दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने सपा सांसद पर कसा तंज
AajTak
जया बच्चन के ऑपरेशन सिंदूर पर बयान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चुटकी ली. उन्होंने कहा, 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत क्या जानें, फिल्मी हस्ती हैं, शायद इसलिए उन्हें सैनिक कार्रवाई भी काल्पनिक लगती है.'
CM Rekha Gupta Delhi Assembly monsoon session speech: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र आज (सोमवार) से शुरू हो गया है. सत्र के पहले दिन ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा हुई, इस दौरान पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ोरदार बहस देखने को मिला. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने विपक्ष पर देश की सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा न होने की बात कही. साथ ही समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन पर तंज कसा है.
रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों को देश की सेना और प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं है, वो दूसरे देशों के आकाओं पर भरोसा करते हैं. उन्होंने सवाल पूछा, 'जब दीदी ने देश को आज़ाद कराने की जिम्मेदारी ली थी, तो देश के बंटवारे की जिम्मेदारी क्यों नहीं ली.
उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से 1965 में युद्ध जीत लिया था, लेकिन सरकार दवाब में आकर ज़मीन क्यों वापस कर दी? सेना ने 1971 में भी बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान का विभाजन किया और बांग्लादेश देश बना. उस समय पाकिस्तान के 93 हज़ार सैनिकों को बंदी बनाया गया था, तब पीओके को भारत में शामिल क्यों नहीं किया गया.
यह भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल मेरे सामने आएंगे तो उनसे पूछूंगी...', दिल्ली की समस्याओं पर क्यों बोलीं CM रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि जब तक केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब तक जम्मू-कश्मीर में प्रतिदिन पत्थरबाजी होती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होता. काफी बदलाव आया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












