
जया किशोरी, मैथिली ठाकुर, रणवीर अलाहबदिया... यूथ इन्फ्लूएंसर्स को किन कामों के लिए पीएम मोदी ने किया सम्मानित
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कंटेंट क्रिएटर्स अवॉर्ड दिए. ये अवॉर्ड 20 श्रेणियों में दिए गए, इसके अलावा तीन इंटरनेशनल क्रिएटर्स को भी सम्मानित किया गया. इनमें, दि न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एंड फीमेल), बेस्ट क्रिएयर इन फूड कैटेगिरी अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटिगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटिगरी आदि शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में इन्फ्लुएंसर्स को सम्मानित किया. पीएम ने इस दौरान कई कंटेट क्रिएटर्स को पहला नेशनल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड दिया. यह पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ स्टोरी टेलर अवॉर्ड सहित बीस श्रेणियों में दिया गया है. इनमें द डिसरप्टर ऑफ दि ईयर, सेलेब्रिटी क्रिएटर ऑफ दि ईयर, ग्रीन चैंपियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इंपेक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेस्डर ऑफ दि ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रेवल क्रिएटर अवॉर्ड, स्वच्छता एंबेस्डर अवॉर्ड शामिल हैं.
इसके अलावा इन्फ्लुएंसर्स को दि न्यू इंडिया चैंपियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एंड फीमेल), बेस्ट क्रिएयर इन फूड कैटेगिरी अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटिगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटिगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर की कैटिगरी में भी सम्मानित किया गया है.
किसे-किसे और क्यों मिला अवॉर्ड, देखिए लिस्ट
कल्चरल एंबेसडर ऑफ दि ईयर - मैथली ठाकुर मैथिली ठाकुर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है. अपने दो छोटे भाइयों के साथ बिहार की मैथिली सोशल मीडिया पर भजन और लोकगीत गाती दिखती रही हैं. कम उम्र में ही संगीत और लोककला के प्रति उनके समर्पण ने सोशल मीडिया यूजर्स को प्रभावित किया और इसके जरिए ही थोड़ा ही सही, वे अपनी पारंपरिक जड़ों की ओर लौटने लगे. रॉक एंड पॉप म्यूजिक के इस दौर में मैथिली के गीत एक अलग ही सुकून देते हैं.
बेस्ट क्रिएटर फॉर दि सोशल चेंज - जया किशोरी कथावाचक के तौर पर पहचान बनाने वाली जया किशोरी ने अध्यात्म के सरलतम रूप से युवाओं का परिचय कराया है. कम उम्र से ही भागवत और रामकथा कह रहीं जया किशोरी की कथाशैली लोगों को काफी पसंद आती रही है. सोशल मीडिया पर वायरल होती उनकी आध्यात्मिक बातों वाली छोटी-छोटी क्लिप भी बड़ा असर डालने वाली रही है. उन्होंने इस डिजिटल मीडिया को यूथ तक पहुंचने का मीडियम बनाया और वैदिक गीता के सार को बहुत सरल और छोटे-छोटे अंश में डिलीवर करना शुरू किया. कॉर्पोरेट्स की भागती-दौड़ती जिंदगी के बीच मेट्रो-कैब से ऑफिस और घर का सफर तय करने वाले युवा अपने खाली समय में जया किशोरी की अध्यात्मिक रील्स देखना काफी पसंद करते हैं.
यह भी पढ़िएः जया किशोरी, मैथिली ठाकुर, RJ रौनक..., युवा हस्तियों को PM मोदी ने किया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










