
जया किशोरी-अभिनव अरोड़ा को ट्रोल करने से पहले उनकी गलती भी जान लीजिए |Opinion
AajTak
जया किशोरी और अभिनव आरोड़ा हिंदू धर्म का एक तरह से प्रचार ही करते हैं. लेकिन, अचानक ऐसा क्या हो गया कि वे लिबरल्स ही नहीं बल्कि हिंदू कट्टरपंथियों तक की आंखों की किरकिरी बन गए हैं?
सोशल मीडिया से लेकर मेन स्ट्रीम मीडिया तक में हिंदू धर्म से जु़ड़े दो किरदारों के पीछे कुछ लोग हाथ धोकर पड़े हैं. इनमें से एक हैं कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी और दूसरे हैं मात्र 10 साल की उम्र वाले अभिनव आरोड़ा. इनका विरोध करने वालों में अधिकतर वो लोग हैं जो खुद को हिंदू धर्म के रक्षक के रूप में प्रोजेक्ट करते हैं. मजेदार यह है कि तथाकथित लिबरल्स और वामपंथी भी इस मामले में उनके साथ हैं जो मजे भी ले रहे हैं. मामला सिर्फ इतना है कि जया किशोरी ने महंगे लेदर से बने हैंडबैग को क्यों धारण किया. जया किशोरी ने इस बाबत सफाई भी दी कि उनका बैग लेदर का नहीं है फिर भी ट्राल करने वाले कहां सुनते हैं? जया ने बताया भी कि ये कस्टमाइज बैग है, इसलिए उस पर उनका नाम भी लिखा है. पर कोई भी सुनने को तैयार नहीं दिखता है.
दूसरी शख्सियत जिनके पीछे पब्लिक पड़ गई है वह हैं अभिनव अरोड़ा. बाल्यावस्था में ही कथावाचक बनने वाले अभिनव अरोड़ा की उम्र अभी मात्र 10 वर्ष ही है. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. सोशल मीडिया पर अभिनव के लाखों फॉलोअर्स हैं. अभिनव भक्ति व संगीत में डूबे ईश्वरीय भजनों पर डांस करते हुए भी यूट्यूब पर दिखाई देते हैं. वे इस बात का दावा करते हैं कि भगवान कृष्ण और राधा के अनन्य भक्तों में से वे एक हैं. इसके अलावा अभिनव इस बात का भी दावा करते हैं कि वो श्रीकृष्ण भगवान के बड़े भाई बलराम का अवतार हैं.
जया किशोरी आजकल अकसर टार्गेट बन जा रही हैं
जया किशोरी पिछले 5 सालों से लगातार सोशल मीडिया पर छायी हुईं हैं. पहले वो हरियाणवी में भजन गातीं थीं. उसके बाद उन्होंने कथा सुनाना शुरू किया. उनकी मोटिवेशनल बातें बहुत पसंद की जाती हैं.उनके प्रशंसकों में बच्चे , युवा , बुजुर्ग सभी शामिल हैं. बहुत कम उम्र में उन्होंने इतनी लोकप्रियता प्राप्त कर ली है बहुत संतों को भी ईर्श्या हो सकती है. जया किशोरी ने दावा करती हैं कि उन्होंने कभी अपनी कथा या प्रवचन के दौरान लोगों को मोहमाया से दूर होने की नसीहत नहीं दी. इसके अलावा जया किशोरी ने ये भी कहा कि मैं कोई संत, साधु या साध्वी नहीं, एक सामान्य लड़की हूं और पूर्ण रूप से गृहस्थ जीवन को जीना चाहती हूं.
पर इस मशहूर कथावाचक का समय आजकल ठीक नहीं चल रहा है. कुछ दिनों से उनके पीछे लगातार तथाकथित हिंदू धर्म के ठेकेदार पड़े हुए हैं. इसके चलते कई बार ऐसा लगता है कि कहीं उनसे जलने वाले जानबूझकर तो ऐसा नहीं कर रहे हैं. क्योंकि कभी माहवारी से संबंधित उनकी बात पर तो कभी शादी विवाह या मोर-मोरनी के सहवास आदि विषयों पर उनको टार्गेट कर लिया जाता है. या तो कुछ लोग उनसे जल रहे हैं या उनके माध्यम से सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं.
क्या जया किशोरी की यही गलती है?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










