
जयपुर में नेशनल शूटर की 5 करोड़ की सुपर कार का क्यों कटा चालान?
AajTak
राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक पुलिस ने 5 करोड़ की लग्जरी कार का चालान काट दिया. दरअसल, कार की तेज रफ्तार होने की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने कार को रोक लिया. लेकिन लग्जरी कार चला रहे शख्स नेशनल लेवल के शूटर विवान कपूर निकले. जानकारी के मुताबिक जब पुलिस ने विवान से नंबर प्लेट ना होने पर सवाल किया तो विवान ने कहा कि विदेशी गाड़ी में आगे की तरफ नंबर प्लेट नहीं लगती. इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने उनका 5 हजार का चालान काट दिया. विवान ने डिजिटल पेमेंट के जरिए चालान का भुगतान भी कर दिया. देखिए ये वीडियो.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











