
जयपुर में ऑडी का कहर, तेज रफ्तार कार ने 16 लोगों को कुचला, एक शख्स की मौत
AajTak
इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. सभी घायलों को इलाज के लिए SMS अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है.
राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक के बाद एक 16 लोगों को टक्कर मार दी. घटना से इलाके में चीख-पुकार मच गई. इस घटना में अभी तक एक शख्स की मौत की पुष्टि हुई है.
यह घटना शुक्रवार रात 9.30 बजे जयपुर की पत्रकार कॉलोनी में हुई. तेज रफ्तार ऑडी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ठेलों पर कहर बनकर टूट पड़ी. कार करीब 30 मीटर तक ठेलों और थड़ियों को रौंदती चली गई.
यह हादसा दमन और दीव के नंबर वाली ऑडी कार से हुआ है. इस ऑडी में तीन लोग सवार थे, जिनमें से पुलिस ने दो लोगों को डिटेन कर लिया है. सभी लोग जयपुर के ही रहने वाले हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.
ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 12 से ज्यादा ठेले और थड़ियां पलट गईं, वहीं सड़क किनारे खड़ी एक कार भी जोरदार टक्कर से उलट गई. इस भीषण हादसे में 16 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया. 12 घायलों का इलाज एसएमएस और जयपुरिया अस्पताल में जारी है, जबकि चार घायल प्राथमिक इलाज के बाद परिजनों के साथ घर लौट गए.
मुहाना थाने के एसएचओ गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में ऑडी कार की रफ्तार अत्यधिक तेज थी. कार सवार के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने हादसे के बाद ऑडी कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर समय रहते लोग इधर-उधर न भागते तो हादसा और भी बड़ा हो सकता था.
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. आठ घायलों का जयपुरिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है जबकि चार का निजी अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









