
जयपुर: कोरोना निगेटिव की बनाई जा रही थी फर्जी रिपोर्ट, पुलिस ने किया खुलासा
AajTak
पुलिस ने राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित डॉ. बीएल लैब व एबी डाइगोनिस्ट के दो कर्मचारियों को दबोचा है. इन कर्मचारियों के नाम अभिषेक और निखिल हैं.
राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही यहां कई तरह के गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं. जयपुर पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह का खुलासा किया, जो कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने का काम कर रहा था. इस गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने राजधानी जयपुर के मानसरोवर स्थित डॉ. बीएल लैब व एबी डाइगोनिस्ट के दो कर्मचारियों को दबोचा है. इन कर्मचारियों के नाम अभिषेक और निखिल हैं. एसएचओ महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि ये दोनों कर्मचारी एक गैंग के रूप में कोरोना की फर्जी रिपोर्ट बनाने का काम करते थे. उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर ये दोनों लोगों के सैंपल लेते थे, इसके बाद कोरोना निगेटिव की फर्जी रिपोर्ट तैयार करते थे.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










