
जयपुर: कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में स्वैग दिखाने का चक्कर... बिजनेसमैन के बेटे ने तंग गलियों में दौड़ाई THAR, कारों को मारी टक्कर, बाइक रौंदी
AajTak
जयपुर के मानसरोवर इलाके में एक बार फिर 'ब्लैक थार' का कहर देखने को मिला है. एक नाबालिग की रसूख दिखाने की चाहत ने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Rajasthan News: राजधानी जयपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ब्लैक थार शहर के लिए खौफ का कारण बन गई. बेकाबू थार तंग गलियों में घुसती चली गई और रास्ते में खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी.
इतना ही नहीं, दो पहिया वाहनों पर सवार दो लोग भी इसकी चपेट में आ गए. हंगामा तब और बढ़ गया जब नाराज लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की. आरोप है कि ड्राइवर ने बचने के बजाय लोगों को कुचलने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गया.
यह सनसनीखेज घटना मानसरोवर के विजयपथ इलाके में बीते शनिवार सेक्टर-111 में हुई. घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गाड़ी एक बिजनेसमैन परिवार की है और उसे नाबालिग चला रहा था. देखें VIDEO:-
बताया जा रहा है कि वह कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में दोस्तों पर इंप्रेशन जमाने के लिए थार लेकर पहुंचा था. हालांकि, पुलिस अब तक आरोपी ड्राइवर को पकड़ नहीं सकी है.
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











