जयपुर का शाही परिवार जिसका रुतबा और शानो-शौकत अब भी है कायम
AajTak
पद्मानभ सिंह को साल 2011 में अनौपचारिक तौर पर जयपुर का नया महाराजा घोषित किया गया था. वह जयपुर के पूर्व शासक परिवार के सदस्य हैं और अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक भी हैं.
भारत में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद भले ही राजाओं से उनका राज-पाट छिन गया हो, लेकिन आज भी उनके वंशजों का शाही ठाठ देखा जा सकता है. फिर चाहे बात 21 साल की फैशनिस्टा प्रिंसेस गौरवी कुमारी की हो या फिर पोलो खेलने के शौकीन 23 वर्षीय राजकुमार पद्मनाभ सिंह की, जो D&G जैसे इंटरनेशनल ब्रांड के लिए कैटवॉक भी कर चुके हैं. ऑस्ट्रेलियाई इतिहासकार जॉन जुब्रजाइकी ने 'हाउस ऑफ जयपुर' नाम की किताब में जयपुर के शाही परिवार पर विस्तार से लिखा है. पद्मनाभ सिंह को साल 2011 में अनौपचारिक तौर पर जयपुर का नया महाराजा घोषित किया गया था. वह जयपुर के पूर्व शाही परिवार के सदस्य हैं और अरबों रुपए की संपत्ति के मालिक भी हैं. चूंकि भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य बन चुका है, इसलिए उनकी उपाधि की कानून द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं है. लेकिन इस उपाधि का आज भी बहुत ज्यादा सम्मान किया जाता है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पद्मनाभ सिंह फ्रांस की एक खूबसूरत ज्वैलरी डिजाइनर क्लैर डेरू को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों सोशल मीडिया पर अपनी एकसाथ तस्वीरें डालने से परहेज करते हैं. दुनिया में बहुत कम ऐसी हस्तियां हैं जो इस रॉयल क्लास फैमिली के स्टेटस से मेल खाती हैं. हाल ही में, दोनों की विदेश में छुट्टियां बिताने की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं.More Related News

Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.












