
जयपुरः राजस्थान मॉड्यूल के 12 आतंकियों को आजीवन कारावास
AajTak
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएम के राजस्थान मॉड्यूल के इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक, डेटोनेटर्स, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स, टाइमर्स आदि बरामद किए गए थे.
राजस्थान के जयपुर की एक कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के 12 आतंकियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये सभी 12 सजायाफ्ता आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के राजस्थान मॉड्यूल के हैं. इंडियन मुजाहिदीन यानी आईएम के इस मॉड्यूल का खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साल 2014 के मार्च में किया था. जयपुर की कोर्ट से सजा सुनाए जाने की जानकारी भी दिल्ली पुलिस ने दी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी नागरिक जिया उर रहमान को गिरफ्तार किया था. आईएम आतंकी जिया उर रहमान उर्फ वकास अपने साथियों के साथ पूरे देश में बम विस्फोट करना चाहता था. वकास से पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएम के राजस्थान मॉड्यूल के तीन और आतंकियों को गिरफ्तार किया था. स्पेशल सेल ने जयपुर के मोहम्मद महरूफ पुत्र फारूक और मोहम्मद वकार अजहर उर्फ हनीफ पुत्र मोहम्मद तस्लीम राजा, जाधपुर से शाकिब अंसारी उर्फ खालिद पुत्र असलम अंसारी को गिरफ्तार किया था.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











