
जम्मू: हिंदू बनते ही जितेंद्र त्यागी ने दिया था मुस्लिम विरोधी बयान, कश्मीर की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट
AajTak
पिछले साल 6 दिसंबर को वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपना लिया था. गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने उन्हें सनातन धर्म में शामिल कराया था.
कश्मीर की एक अदालत ने कथित तौर पर मुसलमानों और इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के मामले में जितेंद्र नारायण त्यागी के खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया है. मालूम हो कि पिछले साल वसीम रिजवी ने अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपना लिया था और अपना नाम जितेंद्र नारायण त्यागी रख लिया था. पहले भी इस मामले में अदालत ने आरोपी को समन जारी कर कहा था कि वह पेश हों और तत्काल शिकायत में उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब दे. हालांकि वो कोर्ट में पेश नहीं हुए थे.
धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस
कश्मीर की कोर्ट ने कहा, 'मौजूदा मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए, 295ए, 505 के तहत प्रथम दृष्टया मामला बनता है.' मालूम हो कि जितेंद्र त्यागी यूपी शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
3 जून को होगी अगली सुनवाई
शिकायतकर्ता श्रीनगर निवासी दानिश हसन डार के अनुसार, "आरोपी ने अपनी मर्जी और पसंद से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया लेकिन धर्मांतरण के बाद मीडिया से बात करते हुए अपमानजनक बयान दिए, जिससे मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची.' अब इस मामले में कोर्ट 3 जून को अगली सुनवाई करेगा.
क्या कहती हैं ये धाराएं

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









