
जम्मू में SIA का बड़ा एक्शन, टेरर फंडिंग मामले में पुलिसकर्मी समेत दो गिरफ्तार
AajTak
पुलिसकर्मी और पूर्व सरपंच की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. पूर्व मंत्री और नेचर-मैनकाइंड फ्रेंडली पार्टी के अध्यक्ष जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह से जुड़े हवाला मामले की जांच के बाद एसआईए ने इस सिंडिकेट का खुलासा किया था.
Terror funding & Drug syndicate: जम्मू में विशेष जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकी फंडिंग में शामिल एक पुलिसकर्मी समेत दो और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए दोनों आरोपियों पर क्रॉस बॉर्डर नारकोटिक्स सिंडिकेट में शामिल होने का इल्जाम है. बुधवार को यह जानकारी जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने दी.
संबंधित अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, टेरर फंडिंग मामले में जम्मू के सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल सैफ-उद-दीन और उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के पूर्व सरपंच फारूक अहमद जंगल की गिरफ्तारी की गई है. जिसके बाद इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री और नेचर-मैनकाइंड फ्रेंडली पार्टी के अध्यक्ष जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह से जुड़े हवाला मामले की जांच के बाद एसआईए ने इस सिंडिकेट का खुलासा किया था.
जतिंदर सिंह उर्फ बाबू सिंह को अप्रैल 2022 में गिरफ्तार किया गया था. उस वक्त दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग का रहनेवाला उनका एक कार्यकर्ता मोहम्मद शरीफ शाह जम्मू में 6.90 लाख रुपये की हवाला राशि के साथ पकड़ा गया था. एसआईए ने इस मामले में पूर्व मंत्री समेत 12 आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दायर कर दिया था. इस मामले के नौ आरोपी सेंट्रल जेल में बंद हैं, जबकि तीन भगोड़े पाकिस्तान में हैं.
एसआईए अधिकारियों ने बताया कि एसआईए की एक टीम ने मंगलवार को जम्मू के बेलिचराना इलाके में पुलिसकर्मी के घर पर छापा मारकर कुछ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए थे. उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की फंडिंग करने के लिए नशीले पदार्थों की सप्लाई के इकोसिस्टम को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है.
इससे पहले भी अधिकारियों ने बताया था कि पुलिसकर्मी पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जब उसे पठानकोट के शाहपुर कंडी इलाके से 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल सितंबर में उरी के ही रहने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद शरीफ चेची की गिरफ्तारी के बाद पुलिसकर्मी और पूर्व सरपंच की भूमिका सामने आई थी और उनकी करतूत का खुलासा हुआ था.
एसआईए अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद एसआईए ने आरोपियों की मॉडस ऑपरेंडी का खुलासा किया, इसमें चेची भी शामिल था, जो आतंकी फंडिंग के लिए धन जुटाने के लिए नियंत्रण रेखा के पार से नशीले पदार्थ इकट्ठा करता था.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








