
जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला हमलावर कौन? अब तक इस मामले में हुए क्या खुलासे?
AajTak
जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई. मगर आरोपी कमल सिंह जमवाल को मौके पर ही पकड़ लिया गया. कौन है हमलावर कमल सिंह? पकड़े जाने पर उसने क्या कहा? क्या था इस हमले का मकसद? जानिए साजिश से हमले तक इस वारदात की पूरी कहानी.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है. यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित एक बैंक्विट हॉल में हुई, जहां एक निजी विवाह समारोह चल रहा था. समारोह में कई राजनीतिक हस्तियां और मेहमान मौजूद थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक बंदूक निकालकर फारूक अब्दुल्ला के बेहद करीब पहुंचकर फायरिंग करने की कोशिश की. हालांकि सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से वे बाल-बाल बच गए. घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.
हमले के दौरान क्या हुआ? रिपोर्ट्स के मुताबिक फारूक अब्दुल्ला एक वरिष्ठ वकील के परिवार के शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. रात के समय जब कार्यक्रम लगभग खत्म हो रहा था, तब फारूक अब्दुल्ला समारोह से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे. उनके साथ सुरिंदर चौधरी और कुछ अन्य नेता भी थे. उसी समय बाहर भीड़ भी मौजूद थी, क्योंकि कई लोग नेताओं को विदा करने आए थे. इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति धीरे-धीरे उनके करीब पहुंच गया. सुरक्षा कर्मियों को उस समय तक किसी खतरे का अंदेशा नहीं था. रात करीब 10 बजे भीड़ में मौजूद कमल सिंह जमवाल नाम एक शख्स उनके पीछे पहुंच गया. उसने अचानक बंदूक निकालकर उनकी कनपटी के पीछे तान दी और फायर करने की कोशिश की. हालांकि सुरक्षा में तैनात जवानों ने तुरंत एक्शन करते हुए बंदूक को हटा दिया. इसके बाद हमलावर को वहीं दबोच लिया गया. मौके से .32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई. इस पूरे घटनाक्रम से समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई.
कौन है आरोपी कमल सिंह जमवाल? फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले आरोपी की पहचान कमल सिंह जमवाल के रूप में हुई है. वह जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक उसकी उम्र लगभग 60–65 साल के बीच है. बताया गया है कि वह स्थानीय स्तर पर व्यापार करता है और पुराने शहर में उसकी कुछ दुकानें भी हैं, जिनसे उसका गुजारा चलता है. पुलिस ने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार आरोपी की ही लाइसेंसी पिस्तौल थी. फिलहाल पुलिस उसके पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि की भी जांच कर रही है.
आरोपी ने पूछताछ में क्या कहा? पुलिस पूछताछ में आरोपी कमल सिंह जमवाल ने चौंकाने वाला दावा किया है. उसने कहा कि वह पिछले करीब 20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारने का इंतजार कर रहा था. उसने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि यह हमला किसी संगठन या साजिश का हिस्सा नहीं बल्कि उसका निजी एजेंडा था. रिपोर्ट्स के अनुसार उसने यह भी कहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है. हालांकि पुलिस उसके बयान की तस्दीक कर रही है.
क्या था हमले का मकसद? अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी को कारण बताया है. उसने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के प्रति उसका गुस्सा काफी पुराना है और इसी वजह से वह लंबे समय से मौका तलाश रहा था. हालांकि पुलिस का कहना है कि केवल आरोपी के बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई और साजिश या सहयोगी तो नहीं है.
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ने क्या कहा? जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि हमलावर कमल सिंह काफी देर से हमले के लिए मौका तलाश रहा था. जैसे ही फारूक अब्दुल्ला बाहर निकले, उसने भीड़ का फायदा उठाकर उनके पीछे जाकर हमला करने की कोशिश की. आरोपी को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. उसके पास से इस्तेमाल की गई लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है. यह भी देखा जा रहा है कि ज़ेड-प्लस सुरक्षा मिलने के बावजूद आरोपी फारूक अब्दुल्ला के इतने करीब कैसे पहुंच गया. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






