
जम्मू में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक गिरफ्तार
AajTak
जम्मू के बाहरी इलाके में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है. घटना सोमवार को लाले दा बाग इलाके में हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. ये विवाद 21 गज जमीन को लेकर था जिसके बाद रेखा देवी और बृज राज सिंह के बीच लड़ाई हो गई थी.
जम्मू के बाहरी इलाके में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. यह घटना सोमवार को लाले दा बाग इलाके में हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है.
क्या है मामला?
पुलिस के अनुसार, यह विवाद 21.5 गज जमीन को लेकर थी. रेखा देवी और बृज राज सिंह के बीच इसी को लेकर विवाद था. बृज राज सिंह इस जमीन के पूर्व मालिक बृज भूषण सिंह जामवाल के भाई हैं.
शनिवार को जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए, तो विवाद बढ़ गया और बृज राज सिंह ने गुस्से में आकर तीन राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि, इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ.
घटना के बाद इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो सामने आने के बाद डोमाना थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत बृज राज सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में दो अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











