
जम्मू में गिरा पारा, ठंडा हुआ मौसम, बर्फ की चादर से ढंका पूरा इलाका
AajTak
अब खबर मौसम की, जम्मू कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. कल पुंछ में भी बर्फबारी हुई है. पीर पंजाल, पीर की गली, मुगल रोड समेत कई इलाके सफेद चादर से ढंक गए. ताजा बर्फबारी की वजह से पारे में भी गिरावट दर्ज की गई है. जिससे ठंडक में इजाफा हुआ है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











