
जम्मू पुलिस को बड़ी सफलता, पिस्तौल और ड्रग्स के साथ अपराधी को पकड़ा
AajTak
जम्मू में सोमवार को एक संदिग्ध अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
जम्मू में सोमवार को एक संदिग्ध अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल और 25 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं.
आरोपी पर पहले से ही दर्ज है 12 FIR
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मीरान साहिब के कोटली मियां फतेह निवासी पंकू राजा के खिलाफ 12 एफआईआर दर्ज हैं. राजा, जिसे हाल ही में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था. सोमवार को उसे शहर के बाहरी इलाके बिश्नाह इलाके में छापेमारी के दौरान पकड़ा गया.
यह भी पढ़ें: दिल्ली: मोबाइल चोरी कर लाखों रुपये की ठगी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल उस पर एक नया मामला दर्ज किया गया है और मादक पदार्थों व अवैध हथियार के पीछे के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. पुलिस कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







