
जम्मू-जोधपुर से भुज-राजकोट तक... बॉर्डर इलाकों में एअर इंडिया-इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, पढ़ें बड़े अपडेट
AajTak
एअर इंडिया के अलावा, इंडिगो एयरलाइंस ने भी मंगलवार, 13 मई को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए सभी फ्लाइट ऑपरेशन रद्द करने का ऐलान किया है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना के बाद भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Tension) के बीच तनातनी के दौर के बाद सीजफायर हो गया. मौजूदा वक्त में बॉर्डर शांति की स्थिति है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. संभावित खतरों को देखते हुए भारत अब भी अलर्ट मोड पर है और बॉर्डर इलाकों से होकर गुजरने वाले प्लेन्स के लिए कंपनियों ने नई एडवाइजरी जारी की है.
एअर इंडिया ने मंगलवार, 13 मई को आठ प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली उड़ानों को रद्द करने का ऐलान करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया है.
प्रभावित इलाकों में कौन से शहर?
प्रभावित एयरपोर्ट्स में जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट शामिल हैं. एयरलाइन ने सोमवार शाम को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया, जिसमें जोर दिया गया कि यह फैसला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
एयरलाइन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "हालिया घटनाक्रमों और आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली फ्लाइट्स मंगलवार, 13 मई को रद्द कर दी गई हैं. हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और आपको अपडेट रखेंगे."
हालांकि, एअर इंडिया ने इन घटनाओं के बारे में नहीं बताया है, लेकिन एहतियाती कदम उठाए जाने से संभावित सिक्योरिटी से जुड़े मुद्दों के बारे में चिंताएं बढ़ गई हैं. इन शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट स्टेटस की जांच करें और रीबुकिंग या रिफंड के लिए एयरलाइन के सहायता चैनलों से संपर्क करें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







