
जम्मू के राजौरी में रहस्यमयी बीमारी से अबतक 8 मौतें, मोबाइल लैब बनाकर इलाज शुरू, केंद्र ने भेजी डॉक्टर्स की टीम
AajTak
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. बुधवार को एक अस्पताल में रहस्यमय बीमारी से एक और बच्चे की मौत हो गई.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक अज्ञात बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है. बुधवार को एक अस्पताल में रहस्यमय बीमारी से एक और बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित गांव में मामलों और मौतों की जांच में सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम गठित की है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच में तेजी लाने और बीमारी की पहचान करने के लिए राजौरी में एक बायोसेफ्टी लेवल 3 (बीएसएल-3) मोबाइल प्रयोगशाला भेजी गई है.
सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद रफीक के 12 वर्षीय बेटे अशफाक अहमद की छह दिनों तक जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में भर्ती रहने के बाद मौत हो गई. उसे पहले इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर किया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. अशफाक के छोटे भाई-बहन सात वर्षीय इश्तियाक और पांच वर्षीय नाजिया की पिछले गुरुवार को मौत हो गई. अशफाक की मौत के साथ ही कोटरंका तहसील के बदहाल गांव में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है. सभी मृतक एक ही गांव के दो परिवारों के थे.
केंद्रीय टीम गठित राजौरी के उपायुक्त (डीसी) अभिषेक शर्मा ने बदहाल गांव में जमीनी हालात का आकलन करने के लिए सोमवार को कोटरंका का दौरा किया, जहां 14 साल से कम उम्र के छह बच्चों सहित सात लोगों की अज्ञात बीमारी के कारण मौत हो गई. एक अधिकारी ने कहा, 'घटना के जवाब में राजौरी में एक बायोसेफ्टी लेवल 3 (बीएसएल-3) मोबाइल प्रयोगशाला भेजी गई है. इसके अतिरिक्त, मामलों और मौतों की जांच में केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की सहायता के लिए विशेषज्ञों की एक केंद्रीय टीम गठित की गई है.'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









