
जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंड माइन ब्लास्ट, सेना का 1 जवान शहीद और तीन घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट (Land Mine Blast) में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट के एक जवान (अग्निवीर) की मौत हो गई, जबकि एक जेसीओ और एक जवान घायल हो गए. घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर स्थित आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (Line of Control) के पास बारूदी सुरंग विस्फोट (Land Mine Blast) में भारतीय सेना की जाट रेजिमेंट के एक जवान (अग्निवीर) की मौत हो गई, जबकि एक जेसीओ और एक जवान घायल हो गए. घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर स्थित आर्मी बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
हवेली तहसील के सलोत्री गांव में विक्टर पोस्ट के पास दोपहर करीब 12 बजे विस्फोट हुआ. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ये लैंड माइंस इलाके में घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई थीं और कथित तौर पर भारतीय सेना के 07 जाट रेजिमेंट के जवानों द्वारा नियमित गश्त के दौरान फट गई.
#GOC #WhiteKnightCorps and all ranks pay solemn tribute to Agniveer Lalit Kumar of 7 JAT Regiment, who made the supreme sacrifice, while on an area domination patrol in general area of #Krishna Ghati brigade on 25 July 2025, following a mine blast. We stand with the bereaved… pic.twitter.com/Qe2l9GJhuJ
भारतीय सेना की 7 जाट रेजिमेंट के नायब सूबेदार हरि राम, हवलदार गजेंद्र सिंह और अग्निवीर ललित कुमार अग्रीम चौकी के पास नियमित गश्त कर रहे थे, इसी दौरान वे जमीन के नीचे दबी एम-16 माइन के विस्फोट की चपेट में आ गए. धमाके में अग्निवीर ललित कुमार शहीद हो गए, जबकि हवलदार गजेंद्र सिंह और सूबेदार हरि राम गंभीर रूप से घायल हो गए.
सेना और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा विस्फोट की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी गई है. भारतीय सेना सीमा पार से घुसपैठ रोकने के लिए इन अग्रिम इलाकों में नियमित रूप से गश्त करती है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










