
जम्मू कश्मीर में हाईवे पर मिला संदिग्ध सूटकेस, निकला बम... कंट्रोल धमाका कर प्रशासन ने शुरू कराई आवाजाही
AajTak
श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर नारबल के पास एक संदिग्ध भूरे रंग का सूटकेस मिलने से अफरा-तफरी मच गई. सुरक्षा बलों ने सतर्कता बरतते हुए आईईडी प्रोटोकॉल लागू किया और बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए संदिग्ध वस्तु को नष्ट कर दिया.
जम्मू-कश्मीर के नरबल इलाके में बारामूला-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (Ring Road के पास) पर संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियों ने आईईडी प्रोटोकॉल लागू कर दिया. इसके बाद मौके पर पहुंचे बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड ने मौके पर जांच कर संदिग्ध बैग को नियंत्रित विस्फोट के जरिए नष्ट कर दिया. वहीं, इलाके में सर्च ऑपरेशन और सुरक्षा जांच के बाद अब हाईवे को दोबारा वाहनों के लिए खोल दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, संयुक्त सुरक्षा बलों की रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) ने बुधवार सुबह-सुबह बारामूला-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक ब्राउन सूटकेस देखा. सूटकेस के संदिग्ध होने पर तुरंत इलाके को घेर लिया गया और सड़क के दोनों ओर यातायात को रोक दिया गया. BDS टीम ने बम निरोधक दस्ते ने तकनीकी बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सूटकेस की जांच की और फिर उसे एक सुरक्षित धमाके (Controlled Blast) के जरिए उड़ा दिया.
इसके बाद सुरक्षबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन कर हाईवे पर फिर से वाहनों के आवागमन की मंजूरी दे दी है.
आपको बता दें कि हाल के महीनों में श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर कई बार संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं, जिन्हें BDS ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया है. पिछले महीने में तत्पर पट्टन इलाके में एक आईईडी मिला था, जिसे नियंत्रित विस्फोट से नष्ट कर दिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







