
जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण रहा पहले चरण का मतदान, 24 विधानसभा सीटों पर डाले गए 59 फीसदी वोट
AajTak
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोल ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले सात चुनावों में सबसे अधिक है. उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा. हालांकि, उन्होंने कहा कि आंकड़े अस्थायी हैं और दूरदराज के इलाकों और डाक मतपत्रों से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें आंशिक वृद्धि हो सकती है.
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान बुधवार को हुआ. 24 विधानसभा सीटों पर 59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी के पोल ने बताया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले सात चुनावों में सबसे अधिक है. उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा.
हालांकि, उन्होंने कहा कि आंकड़े अस्थायी हैं और दूरदराज के इलाकों और डाक मतपत्रों से अंतिम रिपोर्ट मिलने के बाद इसमें आंशिक वृद्धि हो सकती है. शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के बाद यहां मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए पोल ने बताया कि चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया.
पीटीआई के मुताबिक उन्होंने बताया कि कुछ मतदान केंद्रों से हाथापाई या बहस की कुछ मामूली घटनाएं सामने आई हैं, लेकिन कोई गंभीर घटना नहीं हुई, जिसके कारण दोबारा मतदान कराना पड़ सकता हो.
उन्होंने कहा, "पिछले सात चुनावों (चार लोकसभा चुनाव और तीन विधानसभा चुनाव) में 59 प्रतिशत मतदान सबसे अधिक है."
उन्होंने मतदान प्रतिशत में वृद्धि का श्रेय बेहतर सुरक्षा स्थिति, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सक्रिय भागीदारी और विभाग द्वारा चलाए गए अभियान सहित विभिन्न कारकों को दिया. उन्होंने कहा कि किश्तवाड़ जिले में सबसे अधिक 77 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि पुलवामा जिले में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ. पोल ने उम्मीद जताई कि 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले शेष दो चरणों में भी मतदान प्रतिशत अधिक रहेगा.
शांगस-अनंतनाग में वोट प्रतिशत में गिरावट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










