जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा फिर शुरू, राहुल गांधी को मिला महबूबा मुफ्ती का साथ
AajTak
कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए यात्रा रोक दी थी. वहीं जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं की गई है. राहुल की सुरक्षा में 25 कंपनियां तैनात हैं. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री को भेजा हुआ पत्र ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया.
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को एक बार फिर शुरू हो गई है. अवंतीपोरा से शुरू हुई इस यात्रा में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए हैं. यात्रा पुलवामा के रास्ते पंथा चौक तक जाएगी. बताया जा रहा है कि आज इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं.
वहीं राहुल की सुरक्षा को लेकर सियासत जारी है. कांग्रेस ने एक दिन पहले ही राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाते हुए यात्रा रोक दी थी. वहीं जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं की गई है. राहुल की सुरक्षा में 25 कंपनियां तैनात हैं. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री को भेजा हुआ पत्र ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा में चूक का मुद्दा उठाया.
अमित शाह को शुक्रवार को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा, "मैं आपको यह पत्र भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण सुरक्षा चूक के संबंध में लिख रहा हूं, जिसके बारे में आप पहले से ही जानते होंगे. राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था के प्रभारी सुरक्षा अधिकारियों की सलाह पर यात्रा को आज के लिए स्थगित करना पड़ा. हम जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना करते हैं और उनके बयान का स्वागत करते हुए कहते हैं कि वे आतंकवाद की परिणति तक पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेंगे.
कितने लोग आएंगे, ये बताना मुश्किल- खड़गे
उन्होंने आगे कहा, "आप इस बात की सराहना करेंगे कि प्रतिदिन भारत जोड़ो यात्रा में आम लोगों की भारी भीड़ शामिल हुई है और चली है. आयोजकों के लिए यह बताना कि दिन में कितने लोगों के आने की उम्मीद है, काफी कठिन है. हम अगले दो दिनों में यात्रा में और 30 जनवरी को श्रीनगर में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं. 30 जनवरी को होने वाले समापन समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक दलों के नेता शामिल हो रहे हैं. यदि आप व्यक्तिगत रूप से इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते हैं और संबंधित अधिकारियों को श्रीनगर में 30 जनवरी को यात्रा और समारोह की समाप्ति तक पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने की सलाह दे सकते हैं, तो मैं आभारी रहूंगा."
शुक्रवार को रोक दी गई थी यात्रा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







