
जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले का अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा ने रची सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश
AajTak
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने बड़ी साजिश रची है. इसको लेकर खुफिया एजेंसियों की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि AK सीरीज के हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हमला करने की फिराक में है. साथ ही वो युवाओं को भड़का भी रहे हैं.
खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में बड़े आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों से सिक्योरिटी फोर्स को निशाना बना सकते हैं. साथ ही ये आतंकवादी युवाओं को भड़का भी रहे हैं.
इस अलर्ट में कहा गया है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी AK सीरीज के हथियारों से लैस हैं और बड़े हमले की साजिश रच रहे हैं. साथ ही युवाओं को भड़का रहे हैं. एक अन्य अलर्ट में कहा गया है कि आने वाले दिनों में 3-4 आतंकी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सिक्योरिटी फोर्स पर हमला कर सकते हैं. आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब न होने पाएं, इसके लिए सुरक्षाबलों को पहले से ज्यादा अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी
उधर, कश्मीर संभाग के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस ऑपरेशन में एक आतंकी को ढेर भी कर दिया है. कश्मीर जोन पुलिस की ओर से बताया गया कि बीती रात कुपवाड़ा पुलिस के इनपुट पर भारतीय सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने सैदपोरा फॉरवर्ड इलाके में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और एक घुसपैठिए को ढेर भी कर दिया.
बीते साल राजौरी में आतंकियों ने की थी घुसपैठ की कोशिश
इससे पहले जम्मू संभाग के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक आतंकी को ढेर कर दिया था. बीते साल 17 नवंबर को देर रात करीब 11 बजे आतंकी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे. सीमा में घुसते ही भारतीय सेना ने सरेंडर करने की चेतावनी दी थी, लेकिन सरेंडर की बजाय फायरिंग करते हुए वापस भागने लगे. इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. उसके पास से गोला बारूद भी बरामद किया गया था.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








