
जम्मू-कश्मीर में पकड़ा गया अलकायदा का आतंकी, रामबन पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. इसी क्रम में सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को रामबन जिले में बड़ी सफलता मिली. यहां पुलिस ने अलकायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. उसकी पहचान अमीरूद्दीन खान के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.
जम्मू संभाग के रामबन जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस ने अलकायदा के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान अमीरूद्दीन खान के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है.
गौरतलब है कि पुलिस को जिले में आतंकी के सक्रिय होने की सूचना मिली थी. इसी के आधार पर टीम ने ऑपरेशन शुरू किया और आतंकी को धर दबोचा. उसके पास से एक चीन निर्मित ग्रेनेड बरामद हुआ है. पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है. संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में अहम खुलासे हो सकते हैं.
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. बीते महीने शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था. मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना, अर्द्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया था. मारे गए आतंकी की पहचान नौपोरा बसकुचान के रहने वाले नसीर अहमद भट्ट के रूप में हुई थी.
कोलकाता में भी पकड़ा गया अलकायदा का आतंकी
इससे पहले रविवार को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दक्षिण 24 परगना से अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया था. 20 साल के इस आतंकी की पहचान मोनिरुद्दीन खान के रूप में हुई.
एसटीएफ को दक्षिण 24 परगना में सक्रिय आतंकी की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम ने ऑपरेशन शुरू किया था. इसमें मोनिरुद्दीन खान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











