
जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार
AajTak
जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. जिसके तहत पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. फिलहाल पुलिस दोनों से जुड़े अन्य तस्करों की भी तलाश कर रही है.
श्रीनगर पुलिस ने एक बड़े अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है. जिसके तहत दिल्ली व उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस ने कहा कि यह सफलता मादक पदार्थ की समस्या से निपटने में पुलिस की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है.
अधिकारी ने बताया कि बैंक लेनदेन व संचार रिकॉर्ड सहित जांच से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश के बरेली के दो प्रमुख मादक पदार्थ आपूर्तिकर्ता राजू गुप्ता व दिल्ली के भजनपुरा के मोहम्मद अबरार की पहचान स्थानीय मादक पदार्थ तस्करों को आपूर्ति किए जाने वाले मादक पदार्थों के प्रमुख स्रोत के रूप में की गई है.
अधिकारी के अनुसार श्रीनगर पुलिस की एक टीम ने स्थानीय पुलिस की सहायता से 10 दिनों में उत्तर प्रदेश व दिल्ली में व्यापक अभियान चलाया. राजू गुप्ता को 23 जनवरी को बरेली में व मोहम्मद अबरार को एक दिन बाद भजनपुरा में गिरफ्तार किया गया.
यह भी पढ़ें: 35 साल पुराने ड्रग तस्करी मामले में फैसला, कोर्ट ने 65 साल के शख्स को सुनाई 20 साल की सजा
जिसके बाद दोनों संदिग्धों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया. इसके बाद ट्रांजिट रिमांड प्राप्त की गई. फिलहाल दोनों हिरासत में हैं. लोनी, गाजियाबाद में आरोपी से जुड़े एक संदिग्ध कूरियर पार्सल की भी पहचान की गई है. अदालत की मंजूरी से इसे वापस लेने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत संभावित कुर्की के लिए आरोपी के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों की जांच की जा रही है. यह मामला पिछले साल 8 नवंबर को यहां तारबल चौक पर एक चेक-पॉइंट पर तीन ड्रग तस्करों की गिरफ्तारी से जुड़ा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












