
जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव? अमित शाह ने संसद में दिया ये जवाब
AajTak
जम्मू और कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में बयान दिया. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन की प्रक्रिया जारी है. जल्द ही सभी दलों से परामर्श के बाद जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे.
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने कहा है कि फिलहाल परिसीमन की प्रक्रिया चल रही है, उसके बाद सभी से परामर्श के बाद ही चुनाव होगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि मैंने यह पहले भी कहा था और ये रिकॉर्ड में है.
अमित शाह ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि पहले पंचायत का चुनाव होगा, उसके बाद डिलिमिटेशन और फिर विधानसभा चुनाव के बाद राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलेगा.
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव संपन्न हो चुके हैं, परिसीमन आयोग की प्रक्रिया चल रही है और उसके बाद ही सभी दलों से परामर्श करके विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे.
बता दें कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में जायजा लिया था.
5 राज्यों में चुनाव हारने और इमरजेंसी लगाने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
अमित शाह ने हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार और इमरजेंसी लगाने पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि कैसे डर के मारे आपातकाल लगाया गया. इंदिरा गांधी और उनकी पार्टी ने डर के मारे आपातकाल लगा दिया था. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की यूपी में सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई, उत्तराखंड में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा, मणिपुर वे गए ही नहीं. वे गोवा में बुरी तरह हार गए, हम आप से क्यों डरें?

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










