
जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर NIA की छापेमारी, हथियार और ग्रेनेड बरामदगी मामले में जांच तेज
AajTak
पुंछ आतंकी साजिश मामले में NIA ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छापेमारी की है. साल 2024 में दो आरोपियों के पास से पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुए थे, जबकि जांच में पाकिस्तानी हैंडलर का भी कनेक्शन सामने आया है. पढ़ें पूरी कहानी.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कई जगहों पर छापेमारी की. यह मामला आतंकी साजिश से जुड़ा है. अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई एक आतंकवादी साजिश की जांच के तहत की गई है, जिसमें साल 2024 में दो लोगों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने से हड़कंप मच गया था. जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क और इसके पीछे काम कर रहे लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हुई है.
दो इलाकों में सर्च ऑपरेशन एनआईए की टीम ने पुंछ जिले के अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों के अनुसार छापेमारी खास तौर पर मोहल्ला खोरीनार और हरि-सुरनकोट इलाके में की गई. इन स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों और आतंक से जुड़े लिंक की जांच के लिए कई घरों और ठिकानों की तलाशी ली गई. जांच एजेंसी का मकसद इस मामले से जुड़े संभावित नेटवर्क और सहयोगियों का पता लगाना है.
आतंकी नेटवर्क की साजिश यह कार्रवाई उस मामले से जुड़ी है जिसमें 2024 में सीमा से सटे पुंछ जिले में दो लोगों के पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने उस समय एक पिस्टल और दो ग्रेनेड बरामद किए थे. इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसियों को शक हुआ कि इसके पीछे किसी बड़े आतंकी नेटवर्क की साजिश हो सकती है. इसी आधार पर एनआईए ने मामले की जांच अपने हाथ में ली थी.
संदिग्ध ठिकानों की पहचान जांच के दौरान एनआईए ने पाया कि इस मामले में सीमा पार से भी कनेक्शन हो सकता है. एजेंसी के मुताबिक आरोपियों के तार पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर से जुड़े हुए थे. जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए हथियारों की सप्लाई और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. इसी कड़ी में एजेंसी लगातार संदिग्ध ठिकानों की पहचान कर छापेमारी कर रही है.
आरोपियों की तलाश जांच एजेंसी ने इस मामले में पहले ही दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इनमें अब्दुल अजीज और मुनव्वर हुसैन शामिल हैं. इनके साथ ही पाकिस्तान में बैठे उनके कथित हैंडलर नजीर हुसैन को भी आरोपी बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक NIA ने पिछले साल अप्रैल में अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी और अब इस साजिश से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और नेटवर्क की तलाश की जा रही है.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






