
जम्मू कश्मीर: मंदिर में खंडित मिली भगवान हनुमान की प्रतिमा, कठुआ में तनाव
AajTak
जम्मू कश्मीर में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां कठुआ जिले में भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित किया गया है.
जम्मू कश्मीर में धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है. यहां कठुआ जिले में भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित किया गया है. मामला महानपुर तहसील के पलक गांव का है. यहां के शिव मंदिर में रखी भगवान हनुमान की प्रतिमा को खंडित हुई है. इलाके में इसके बाद तनाव है. गांव और आसपास के लोग नाराज हैं, जिन्होंने सड़क को जाम करके शरारती तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की.
भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने महानपुर के पास धार रोड को जाम कर आरोपियों को जल्द पकड़ने और उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों ने करीब 3 घंटे तक धार रोड को जाम रखा, जिसके बाद एसडीपीओ बिलावर अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की और शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया. फिर प्रदर्शनकारी रोड से हटे.
क्या है मामला
जिला कठुआ की पहाड़ी तहसील महानपुर के गांव पलक में सोमवार को स्थानीय लोग हर रोज की तरह पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि शिव मंदिर में रखी हनुमान भगवान की मूर्ति को जगह जगह से खंडित किया गया है. इसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए, शरारती तत्वों की इस करतूत पर लोग नाराज थे. इसके बाद लोग सड़क पर उतर आए और धार रोड को करीब तीन घंटे तक जाम रखा.
स्थानीय युवाओं ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों को जल्द पकड़ने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कुछ शरारती तत्व उनके इलाके में भाईचारे को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए बार-बार होने वाली इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











