
जम्मू कश्मीर: पुलावमा जैसे हमले का अलर्ट, सुरक्षाबलों के काफिले को टारगेट बना सकते हैं आतंकी
AajTak
इंटेलिजेंस एजेंसी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की 18-19 जनवरी की रात की 3 संदिग्ध लोग जो आतंकी भी हो सकते हैं उनकी मूवमेंट जम्मू कश्मीर के पूंछ इलाके में ट्रैक की गई थी. 26 जनवरी को आतंकी सिक्योरिटी फोर्सेज के ट्रैक पर IED प्लांट कर सकते हैं, या फिदायीन अटैक कर सकते हैं.
जम्मू कश्मीर में आतंकी पुलवामा जैसे आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं. इंटेलिजेंस एजेंसी ने गणतंत्र दिवस पर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है. एजेंसी का कहना है कि आतंकी पुलवामा की तरह फिदायीन हमले को अंजाम देकर सुरक्षाबलों को टारगेट कर सकते हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











