
जम्मू-कश्मीर दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, श्रीनगर के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में किया डिनर
AajTak
एक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ शहर के गुपकार क्षेत्र में स्थित होटल ललित से निकले और होटल अहदूस में डिनर किया, जो शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में से एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए प्रसिद्ध है.
जम्मू-कश्मीर में चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं. इस क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे हैं. उन्होंने बुधवार को श्रीनगर के बीचों-बीच स्थित एक प्रसिद्ध रेस्टोरेंट में डिनर किया और बाद में एक प्रसिद्ध पार्लर में आइसक्रीम खाई.
पीटीआई के मुताबिक एक सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के साथ शहर के गुपकार क्षेत्र में स्थित होटल ललित से निकले और होटल अहदूस में डिनर किया, जो शहर के बेहतरीन रेस्टोरेंट्स में से एक है और कश्मीरी 'वाजवान' के लिए प्रसिद्ध है.
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के व्यस्त रेजीडेंसी रोड क्षेत्र में हाई-प्रोफाइल यात्रा वहां मौजूद सभी लोगों के लिए एक आश्चर्य की बात थी. राहुल गांधी की यात्रा के दौरान झेलम नदी के किनारे स्थित होटल के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया गया था.
रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता प्रसिद्ध घंटाघर से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित प्रताप पार्क क्षेत्र में गए और एक प्रसिद्ध आइसक्रीम पार्लर में आइसक्रीम खाई.
दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं राहुल गांधी
बता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पार्टी के कई सीनियर नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया. बताया जा रहा है कि दोनों नेता 18 सितंबर से शुरू होने वाले तीन चरण के विधानसभा चुनावों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे. साथ ही स्थानीय नेताओं से टिकट बंटवारे को लेकर भी बातचीत करेंगे. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की स्थानीय पार्टियों से गठबंधन को लेकर भी चर्चा हो सकती है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









