
जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में हुए हमले में शामिल आतंकी की Exclusive तस्वीर आई सामने
AajTak
आतंकवादियों ने यह हमला तब किया था जब गांदरबल के गुंड में जेड मोड़ टनल परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट आए थे. यह घाटी में किसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के निर्माण श्रमिकों पर पहला बड़ा हमला है.
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग क्षेत्र में रविवार शाम बड़े हमले को अंजाम देने वाले एक आतंकी की तस्वीर सामने आई है. आतंकी को हाथ में गन लेकर परिसर में घुसते देखा जा सकता है. उसकी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हुई है. सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी की तलाश में तस्वीर को साझा किया है. साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है.
दरअसल, आतंकवादियों ने यह हमला तब किया था जब गांदरबल के गुंड में जेड मोड़ टनल परियोजना पर काम कर रहे मजदूर और अन्य कर्मचारी देर शाम अपने शिविर में लौट आए थे. यह घाटी में किसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजना के निर्माण श्रमिकों पर पहला बड़ा हमला है. यह हमला ऐसे क्षेत्र में हुआ है जहां पिछले एक दशक में आतंकवादियों की मौजूदगी बहुत कम रही है. इस हमले में बडगाम के एक डॉक्टर और पांच गैर स्थानीय लोगों समेत कम से कम सात लोग मारे गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
अधिकारियों ने बताया कि जिले के गुंड इलाके में एक टनल परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग दोनों शामिल थे. माना जाता है कि आंतकवादियों की संख्या कम से कम दो थी.
खाने के लिए मेस में जमा हुए थे कर्मचारी
आतंकियों ने रात 8.30 बजे यह हमला किया. इस समय सभी कर्मचारी खाना खाने के लिये मेस में जमा हुए थे. चश्मदीदों का कहना है कि जब कर्मचारी मेस में खाना खा रहे थे, तभी 3 आतंकी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गये. आतंकियों की फायरिंग में दो गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं.
प्रवासी कर्मचारी फिर बने निशाना

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











