
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक दहशतगर्द ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को मार गिराया है.
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल ऑपरेशन को रोक दिया गया है, लेकिन इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से घेराबंदी जारी रहेगी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये मुठभेड़ सोपोर के रामपोरा राजपोरा में हुई है. यह जंगल का इलाका है. यहां दो से तीन आतंकवादियों के होने की आशंका थी, इसमें से एक आतंकी ढेर हो गया है. माना जा रहा है कि ये आतंकी हाल ही में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करके आए थे.
कश्मीर जोन पुलिस ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए कहा कि बारामुला के सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष इनपुट मिला था, इस पर एक्शन लिया गया. पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया. तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई. जवाबी गोलीबारी में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमों ने एक आतंकवादी को मार गिराया.
सूत्रों ने कहा कि इलाके में अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने अस्थायी रूप से गोलीबारी रोक दी है, हालांकि इलाके के सभी एग्जिट पॉइंट्स को सील कर दिया है, ताकि आतंकवादियों को भागने का कोई मौका न मिले.
एक सप्ताह के भीतर बारामूला में यह दूसरी मुठभेड़ है. इससे पहले शुक्रवार 8 नवंबर को एक अलग मुठभेड़ में भी बारामूला में दो आतंकवादी मारे गए थे. ऑपरेशन के बाद सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया था. पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर जोन) वीके बिरदी ने कहा कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद 7 नवंबर को ऑपरेशन शुरू किया गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









