
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में NIA की रेड, टेरर फंडिंग-OGW नेटवर्क को लेकर एक्शन
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में कई ठिकानों पर एनआईए की रेड जारी है. टेरर फंडिंग और अंडर ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है.
जम्मू-कश्मीर के दो जिलों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की रेड चल रही है. साउथ कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है. एनआईए की ये रेड आतंकियों को मिलने वाली फंडिंग और अंडर ग्राउंड वर्कर्स को लेकर की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, एनआईए की रेड पुलवामा जिले के दो गांव सेदरगुंड और रत्नीपोरा में चल रही है. इस छापेमारी में केंद्रीय एजेंसियां अंडर ग्राउंड वर्कर्स के नेटवर्क और टेरर फंडिंग पर जांच कर रही हैं.
इससे पहले भी हुई थी छापेमारी
बीते महीने श्रीनगर में जी20 की बैठक से पहले आतंकवाद से जुड़े मामलों में जम्मू-कश्मीर के सात जिलों श्रीनगर, पुलवामा, अवंतीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुंछ और कुपवाड़ा में 15 स्थानों पर छापेमारी की थी. इससे पहले भी एनआईए 70 से ज्यादा जगहों पर आतंकियों और उनकी मदद करने वालों पर छापा मार चुकी है.
खुफिया इनपुट के बाद एनआईए का छापा
G20 की बैठक से पहले NIA आतंकियों की कमर तोड़ने में जुटी हुई है. यह खुफिया इनपुट मिले थे कि सीमापार बैठे आतंकियों के आका जी20 बैठक से पहले अपने गुर्गों को इनक्रिप्टेट मैसेज भेज रहे थे और घाटी में हालात बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. जानकारी के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई कि जिन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हो रही है वो अंडर ग्राउंड वर्कर या आतंकियों के बिचौलिये का काम कर रहे थे और मैग्नेटिक बम तथा स्टिकी बम की सप्लाई में शामिल थे. ये लोग पाकिस्तान की आईएसआई की शह पर नौजवानों को ऑनलाइन भड़काते थे.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









