
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, तीन आतंकियों को किया ढेर
AajTak
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. आतंकियों के शवों की पहचान की जा रही है. दरअसल इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान चलाया था.
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. आतंकियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जाएगी. आज ही खबर आई थी कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार में कुलगाम की इस मुठभेड में घिर गया है.
दरअसल सुरक्षाबलों को लश्कर के ठिकाने की मौजूदगी के बारे में एक खुफिया इनपुट मिला था जिसके बाद सोमवार को संयुक्त बल इलाके में पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, 'कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं.'
यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने कुलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को घेरा, एनकाउंटर जारी
4 मई को हुआ था आतंकी हमला आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गत 4 मई को आतंकवादियों ने भारतीय वायु सेना (IAF) के काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया था. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस हमले में IAF का 1 जवान शहीद हो गया, जबकि 4 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि हमला शनिवार शाम को तब हुआ जब वायुसेना का काफिला जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप की ओर बढ़ रहा था. इस हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है.
साल में दूसरी बार हुआ हमला जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों पर यह इस साल का दूसरा ऐसा हमला है. जनवरी में सेना के एक काफिले पर संदिग्ध आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी की थी. सुरक्षा अधिकारियों को भारतीय वायुसेना के काफिले पर हमले में आतंकियों के उसी समूह की संलिप्तता का संदेह है, जिन्होंने पिछले साल 21 दिसंबर को बुफलियाज इलाके में सेना की गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया था, जिसमें चार सैनिक मारे गए थे और तीन घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: महबूबा का काम बना रहे या बिगाड़ रहे हैं गुलाम नबी आजाद? अनंतनाग में उम्मीदवारी वापस लेने से किसे फायदा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











