
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, ढेर किए 5 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है. एनकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में चल रहा है. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है. हालांकि, दो जवान भी घायल हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर बड़ा एक्शन लिया है. बताया जा रहा है कि यहां सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर हो गए हैं. हालांकि, इस एनकाउंटर में 2 जवान भी घायल हो गए हैं. एनकाउंटर के बाद अब सुरक्षाबलों की टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है. आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एकाउंटर कुलगाम जिले के बेहिबाग पीएस के कद्देर गांव में हुआ है. दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हुई है.
सेना के चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर भारतीय सेना ने कुलगाम में एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया. सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी. आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके जवाब में सैनिकों ने प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की.
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी वारदातें सामने आईं थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में एंटी टेरर ऑपरेशन तेज कर दिए हैं. दो महीने पहले 28 अक्टूबर को जम्मू के अखनूर इलाके में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था. तब आतंकियों ने सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया था, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में ऑपरेशन शुरू कर दिया था. इस ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकी मारे गए थे. मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद मिला था.
सेना के वाहन पर चलाई गई थीं गोलियां
अधिकारियों ने बताया था कि जब सेना की एक एंबुलेंस गांव से गुजर रही थी, तभी गांव में कुछ गोलियों की आवाज सुनी गई, जो सेना के वाहन पर चलाई गई थीं. इसके बाद सेना के जवानों ने पुलिस के साथ मिलकर गांव और आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर दी थी और सीमा पार से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के लिए अभियान चलाया था, जिसमें तीन आतंकियों को ढेर कर दिया गया था.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









