
जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में दिखे तीन संदिग्ध आतंकी, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
AajTak
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के कठुआ,उधमपुर और डोडा जिलों के पहाड़ी इलाकों में सर्च का दायरा बढ़ाया गया है क्योंकि जून के बाद से इस इलाके में आतंकवादी घटनाओं में इजाफा देखा गया है.आतंकी भाग न सकें इसलिए जमीनी टीमों को ड्रोन से अपडेट भी दी जा रही है.
जम्मू के अखनूर में काना चक इलाके में स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्धों को देखने के बाद इसकी जानकारी जवानों को दी. सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. आतंकियों की तलाश के लिए कठुआ-उधमपुर-डोडा बेल्ट की पहाड़ियों और घने जंगलों में सेना के कई जवानों को तैनात किया गया है.
60 लोगों को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ
सोमवार को कठुआ इलाके में सेना के जवानों पर हुए हमले के बाद से आतंकियों की तलाश जारी है. अधिकारियों ने कहा कि 60 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इसमें तीन ऐसे लोग भी शामिल हैं जिनपर शक है कि उन्होंने आतंकियों को खाना और रहने का स्थान दिया था. इसमें एक महिला भी शामिल है जिसने 10-15 लोगों के लिए खाने का सामान किसी शख्स को सौंपा था. सुरक्षाबलों को शक है कि ये खाना आतंकियों के लिए हो सकता है.
पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों ने की बैठक
अधिकारियों ने बताया कि इस हमले के बाद कठुआ में जम्मू-कश्मीर और पंजाब के वरिष्ठ पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) पर सुरक्षा ग्रिड को लेकर चर्चा की. माना जाता है कि आतंकवादियों ने इसी क्षेत्र से घुसपैठ की है. इस बैठक में आतंकियों से निपटने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा हुई.
सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं जवान

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











