
जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा पर अमित शाह की हाईलेवल मीटिंग, कहा- आतंकवाद पर जारी रहेगी जीरो टॉलरेंस की नीति
AajTak
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक की. उन्होंने दो टूक कहा कि केंद्र की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहकर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए. बैठक में पीर पंजाल क्षेत्र की स्थिति, विकास परियोजनाओं की प्रगति और पर्यटन गतिविधियों की बहाली पर भी चर्चा हुई.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए एक हाईलेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. अमित शाह ने बैठक में स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. उन्होंने सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और समन्वित तरीके से काम करते हुए जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को पूरी तरह समाप्त करने के निर्देश दिए.
अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंक के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. साथ ही सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि राज्य में पर्यटन गतिविधियां सामान्य रूप से बहाल रहें.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मीटिंग के दौरान पीर पंजाल क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और जम्मू-कश्मीर में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से इस तरह की पिछली समीक्षा बैठक 1 सितंबर को आयोजित की गई थी.
इस बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो (आईबी) निदेशक तपन डेका, जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह और बीएसएफ के डीजी दलजीत सिंह चौधरी समेत केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








