
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा को ED ने दिया था समन, दिल्ली HC से राहत
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने महबूबा मुफ्ती को राहत दे दी है. कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि 15 मार्च को अगर वह व्यक्तिगत रूप से ईडी के सामने पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए.
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को समन किया था. महबूबा ने इसे दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने महबूबा मुफ्ती को राहत दे दी है. कोर्ट ने ईडी को निर्देश दिया है कि 15 मार्च को अगर वह व्यक्तिगत रूप से ईडी के सामने पेश नहीं होती हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए. ईडी की ओर से कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा गया कि वे कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे और अगर मुफ्ती 15 मार्च को व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होती हैं तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है. अपनी याचिका में महबूबा मुफ्ती ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि ईडी के समन को रद्द किया जाए. फिलहाल इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 19 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











