
जम्मू-कश्मीर का बंटवारा बना करगिल के टैक्सी ड्राइवर्स की समस्या, 4 दिन रहेगा चक्का जाम
AajTak
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल में टैक्सी यूनियन ने हड़ताल बुलाई है. उनके इस बंद का समर्थन यहां के होटल भी कर रहे हैं. इसलिए यहां 4 दिन यानी 6 अक्टूबर तक चक्का जाम रहेगा. टैक्सी ड्राइवरों का कहना है कि लेह में उनकी गाड़ी को चलाने की अनुमति नहीं देना, उनके रोजगार के अधिकार का हनन है.
केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्सी यूनियन ने हड़ताल बुलाई है. करगिल के ट्रांसपोर्टर्स अगले 4 दिन यानी 6 अक्टूबर तक चक्का जाम रखेंगे. जबकि उनकी मांगों के समर्थन में यहां होटल भी अगले 4 दिन बंद रहेंगे. टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियन का आरोप है कि जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केन्द्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी प्रशासन के लोग करगिल जिले के लिए काम नहीं कर रहे.
जम्मू-कश्मीर का बंटवारा बना समस्या
करगिल ट्रांसपोर्ट यूनियन क उपाध्यक्ष मोहम्मद इशाक ने कहा कि उनकी परेशानी जम्मू-कश्मीर के बंटवारे से ही शुरू हुई. लद्दाख में दो जिले लेह और करगिल हैं. करगिल में रजिस्टर टैक्सियों को लेह जिले में चलाने की अनुमति नहीं मिल रही है. लेह में पर्यटन की ज्यादा संभावनाएं हैं. लेकिन अधिकारी करगिल के लिए काम ही नहीं कर रहे. इसलिए परमिट का ये मसला पिछले 2 साल से अटका पड़ा है. हमें किसी तरह का नया रोजगार नहीं मिल रहा है, और जो अवसर है उसे अधिकारियों ने छीन लिया है. ये हमारा अधिकार है कि हम नेशनल परमिट लें, स्टेट परमिट लें या जिला परमिट. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि करगिल की टैक्सी को लेह में अनुमति नहीं मिलेगी.
अवैध तरीके से टैक्सी चलाने को मजबूर
वहीं करगिल ट्रांसपोर्ट यूनियन के सेक्रेटरी गुलाम मुस्तफा का कहना है कि हम लेह में पिछले तीन साल से केवल अवैध तरीके से अपनी गाड़ियां चला रहे हैं, क्योंकि हमारे पास परमिट ही नहीं है. हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा, इसलिए हमने हड़ताल बुलाई है. इसलिए अगले 4 दिन होटल और टैक्सी सब बंद रहेंगे यानी पूरी तरह से चक्का जाम की स्थिति रहेगी.
अनुच्छेद-370 खत्म होने के बाद बंटवारा

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







